WORD ALL COMMANDS IN HINDI
HOME TAB
किताब खरीदने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करे -
WORD ALL COMMAND IN HINDI
इस पेज मे होम टैब के कमांड वर्णित है सभी टैब का अध्ययन करने के लिए आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते है |
HOME TAB
ü जिन कमांड का उपयोग अधिक होता है वे सारे कमांड हमें होम टैब में मिल जाते है |
ü अर्थात यदि हम HOME TAB पर कार्य करना सीख जाये तो WORD में DOCUMENT तैयार करने सम्बन्धी अधिकांश कार्य हम कर सकते है |
ü जब हम WORD को ओपन करते है तो होम टैब ओपन रहता है |
ü CLIPBOARD SECTION
q इस सेक्शन में निम्नं कमांड होते है -
v CUT - इस कमांड द्वारा SELECT किये गए टेक्स्ट को हम एक स्थान से हटा सकते है CUT कमांड द्वारा हटाये गए टेक्स्ट को हम दुसरे स्थान पर PASTE कमांड द्वारा PASTE कर सकते है |
v COPY - COPY के साथ PASTE कमांड का उपयोग कर हम SELECT किये गए टेक्स्ट को एक स्थान से दुसरे स्थान पर कॉपी कर सकते है|
v PASTE - CUT या COPY कमांड के बाद हम इस कमांड का प्रयोग करते ही है अन्यथा कार्य CUT या COPY कमांड का कार्य अधुरा रहता है |
v FORMAT PAINTER - इस कमांड द्वारा हम एक टेक्स्ट की FORMATTING को अन्य टेक्स्ट पर पेंट कर सकते है अर्थात दो टेक्स्ट की FORMATTING को एक जैसा कर सकते है |
ü FONT SECTION
q इस सेक्शन के कमांड का परिणाम डॉक्यूमेंट के सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट में ही होता है |
q इस सेक्शन में निम्नं कमांड होते है -
v B (BOLD) , I (ITLICS) , U (UNDERLINE) - इन कमांड द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को हम B से BOLD , I से ITLICS व U से UNDERLINE कर सकते है |
v abc (Strikethrough) - इस कमांड द्वारा हम सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट में क्रॉस (cross) सकते है|
v TEXT HIGHTLIGHT COLOR , FONT COLOR - TEXT HIGHTLIGHT कलर कमांड द्वारा हम सेलेक्ट किये TEXT का बैकग्राउंड हाईलाइट कर सकते है व FONT COLOR कमांड द्वारा टेक्स्ट का कलर बदल सकते है |
v SUBSCRIPT (X2) , SUPERSCRIPT (X2) - सबस्क्रिप्ट कमांड द्वारा हम टेक्स्ट को लाइन में नीचे (जैसे - X1 , X2 , X3 ) व सुपरस्क्रिप्ट कमांड द्वारा टेक्स्ट के लाइन में ऊपर घात की तरह (जैसे - A2 , B2 ) ला सकते है |
v FONT - इस कमांड द्वारा सेलेक्ट टेक्स्ट का फॉण्ट बदल सकते है |
v FONT SIZE - सेलेक्ट किये सेल के टेक्स्ट की SIZE को बदल सकते है |
v INCREASE FONT SIZE - सेलेक्ट सेल के टेक्स्ट की साइज़ को बढ़ाना |
v DECREASE FONT SIZE - सेलेक्ट सेल के टेक्स्ट की साइज़ को घटाना |
v CHANGE CASE - इस कमांड द्वारा हम टेक्स्ट का CASE निम्न विकल्प अनुसार बदल सकते है -
q Sentence Case - SELECT किये गए भाग में वाक्य का पहला अक्षर कैपिटल व बाकी स्माल रहेंगे |
q UPPER CASE - SELECT किये गए भाग में सभी अक्षर कैपिटल रहेंगे |
q Lower case - SELECT किये गए भाग में सभी अक्षर स्माल रहेंगे |
q Capitalize Each Word - SELECT किये गए भाग में प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर कैपिटल व अन्य अक्षर स्माल रहेंगे |
q Toggle Case - SELECT किये गए भाग में सभी कैपिटल अक्षर स्माल व सभी स्माल अक्षर कैपिटल हो जायेंगे |
v TEXT EFFECT AND TYPOGRAPHY - इस कमांड द्वारा सेलेक्ट टेक्स्ट में हम अपनी अवाश्यक्तानुसार इफ़ेक्ट डाल सकते है|
v CLEAR ALL FORMATTING - इस कमांड द्वारा हम सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट में की गई सभी FORMATTING को हटा देता है और सेलेक्ट टेक्स्ट डिफ़ॉल्ट फॉर्मेट में आ जाता है |
v INCREASE FONT SIZE - सेलेक्ट सेल के टेक्स्ट की साइज़ को बढ़ाना |
ü PARAGRAPH SECTION
q इस सेक्शन के कमांड का प्रभाव उस पैराग्राफ में होता है जिसमे कर्सर होता है | यदि हमें कमांड का प्रभाव एक से अधिक पैराग्राफ में चाहिए तो हमें सम्बंधित पैराग्राफ का कुछ अंश या पूरा पैराग्राफ सेलेक्ट करना होता है |
q इस सेक्शन में निम्नं कमांड होते है -
v ALIGN LEFT, CENTER, ALIGN RIGHT, JUSITFY - इन कमांड द्वारा हम सेलेक्ट किये गए CELL के TEXT को क्रमशः बाएं , मध्य व दायें तथा JUSTIFY (दायें व बाएं दोनों तरफ से सीध में) जमा सकते है |
v LINE AND PARAGRAPH SPACING - इस कमांड द्वारा हम लाइन व पैराग्राफ के मध्य का SPACE कम ज्यादा कर सकते है |
v SHADING व BORDER - इस कमांड का प्रयोग हम किसी भी पैराग्राफ में SHADING (पुरे पैराग्राफ में कलर भरना) कर सकते है व आवश्यकतानुसार बॉर्डर लगा सकते है |
v BULLETS - इस कमांड का प्रयोग हम बुलेट लिस्ट बनाने के लिए करते है जिसमे प्रत्येक लिस्ट आइटम के पूर्व संकेत प्रयोग होता है |प्रत्येक लिस्ट आइटम लिखने के बाद ENTER KEY प्रेस करते है| लिस्ट का अंतिम लिख लेने के बाद ENTER KEY प्रेस करते है व लिस्ट को स्टॉप करने के लिए बैकस्पेस KEY का 3 बार प्रयोग करते है | हम पहले से टाइप किये टेक्स्ट में भी सेलेक्ट करके के BULLETS लगा सकते है |
v NUMBERING - इस कमांड का प्रयोग हम NUMBERED लिस्ट बनाने में करते है| इसका प्रयोग भी BULLETS की ही तरह होता है यहाँ पर संकेत के स्थान पर NUMBER आते है|
v MULTILEVEL LIST - इस कमांड का प्रयोग लिस्ट के अंदर लिस्ट बनाने के लिए होता है इस कमांड से हम विभन्न लेवल के लिस्ट की नंबरिंग या बुलेट का पारूप तय कर सकते है|
v DECREASE INDENT , INCREASE INDENT - इन कमांड द्वारा हम INDENT को DECREASE व INCREASE कर सकते है | इंडेंट का अर्थ मार्जिन के बाद के स्पेस से होता है इस कमांड का प्रयोग MULTILEVEL लिस्ट में होता है INCREASE इंडेंट द्वारा टेक्स्ट को लिस्ट के अंदर सेट करते है व DECRESE इंडेंट द्वारा वापस अर्थात बाहरी लेवल पर लाते है|
v SORT - इस कमांड द्वारा हम सेलेक्ट किये गए पैराग्राफ को घटते व बढ़ते क्रम में जमाते है |
v SHOW/HIDE - इस कमांड द्वारा हम यह पता कर सकते है की डॉक्यूमेंट में SPACE व ENTER KEY का प्रयोग कहाँ कहाँ पर हुआ है | यह कमांड प्रत्येक SPACE व ENTER KEY प्रयोग के स्थान पर विशेष चिह्न लगा देता है जिसे हम इसी कमांड के पुनः प्रयोग से हटा सकते है |
ü STYLES SECTION
q इस सेक्शन में विभन्न कमांड स्टाइल सम्बन्धी होते है इन कमांड द्वारा हम डॉक्यूमेंट के सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट में स्टाइल लगाकर टेक्स्ट का PURPOSE तय करते है | उदहारण के लिए TITLE STYLE द्वारा हम डॉक्यूमेंट के किसी भाग को TITLE सेट कर सकते है |
q DESIGN TAB के THEME का उपयोग करना हो या अपने डॉक्यूमेंट का TABLE OF CONTENTS बनाना हो | इसके पूर्व STYLE सेक्शन के कमांड का उपयोग जरुरी होता है |
ü EDITING SECTION
q इस सेक्शन में निम्नं कमांड होते है
v FIND - इस कमांड द्वारा किसी टेक्स्ट या नंबर को FIND करना किया जाता है |
v REPLACE - इस कमांड द्वारा किसी टेक्स्ट या नंबर को FIND करना व FIND किये गए टेक्स्ट को बदलना किया जाता है |
v SELECT - इस कमांड द्वारा डॉक्यूमेंट के सभी भाग या किसी विशेष भाग को सेलेक्ट करने में किया जाता है |

No comments:
Post a Comment